मल्हारगढ़। विधानसभा क्षेत्र के पिपलियामंडी नगर में क्षेत्र वासियो को 210 मीटर लंबी सीसी सडक निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ। नप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारतसिंह सोनगरा द्वारा निर्माण कार्य स्थल पहुंचकर अवलोकन किया।
आपको बता दे कि नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया के वार्ड नंबर 11 के स्थानीय रहवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए कायाकल्प अभियान के तहत मनासा मार्ग स्थित श्री महामाया कृषि बाजार से प्राचीन शिव मंदिर होते हुए पोरवाल धर्मशाला तक 50 लाख रूपए की लागत से 210 मीटर लंबी एवं 10 मीटर चौड़ी सीसी सडक का निर्माण कार्य शुरू हुआ। बताया जा रहा हैं कि सडक निर्माण कार्य दो माह में लगभग पूर्ण हो जाएगा।