BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 2:35 pm
KHABAR : समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ो ग्रामीण, जमीन पर बैठे ग्रामीणों को देख ग्रामीण विधायक ने लिया संज्ञान, सभाकक्ष में कलेक्टर से करवाई ग्रामीणों की मुलाकात, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला कलेक्ट्रेट में आज सैकड़ों ग्रामीण अपनी पंचायत गोपालपुरा किसी समस्या लेकर पहुंचे। संभागायुक्त के दौरे में व्यस्त अधिकारियों का इंतजार करते हुए ग्रामीण जमीन पर ही नीचे बैठ गए। रतलाम कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना की नजर इन ग्रामीणों पर पड़ी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या विधायक से कही। इसके बाद विधायक ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से फोन पर चर्चा कर ग्रामीणों की समस्या की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को विधायक ने चाय पानी पूछा और कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठा कर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से मुलाकात भी करवाई। कंटेनर कुमार सूर्यवंशी ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर उसका समाधान करवाने और अधिकारियों का एक दल गांव में भेजने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है। अपने जनप्रतिनिधि और कलेक्टर द्वारा समस्या सुने जाने से ग्रामीण बहुत प्रसन्न हुए एवं संतुष्ट होकर अपने गांव लौट गए।


दरअसल दौलतपुरा ग्राम पंचायत के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर 15 अगस्त के दिन होने वाली ग्राम सभा के लिए पंचायत पहुंचे थे लेकिन दौलतपुरा के सरपंच और सचिव द्वारा ग्राम सभा का आयोजन ही नहीं किया गया। इसके बाद 16 अगस्त को ग्राम सभा का आयोजन रखें जाने का कह कर एक बार फिर सरपंच और सचिव पंचायत से नदारत रहे। जिससे नाराज ग्रामीण अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट रतलाम पहुंचे और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से ही मिलने की जिद पकड़ कर जमीन पर बैठ गए। कलेक्ट्रेट पहुंचे रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना को जब ग्रामीणों के जमीन पर बैठने की जानकारी मिली तो वह ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनके साथ नीचे बैठकर चाय पी। विधायक ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया जिस पर कलेक्टर नेम कुमार सूर्यवंशी भी कलेक्ट्रेट सभा कक्ष पहुंचे और ग्रामीणों से एक एक कर समस्या सुनी और उसके समाधान के लिए गांव में अधिकारियों का एक दल भेजने आश्वासन भी कलेक्टर ने ग्रामीणों को दिया। अपने विधायक और कलेक्टर से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीण अपने गांव वापस लौट गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE