BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 2:50 pm
KHABAR : सिमलावदा गांव में झंडा वंदन को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, बिजली विभाग के सुपरवाइजर द्वारा झंडा वंदन नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बिजली विभाग के अधिकारियों से की शिकायत, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। सिमलावदा गांव में आज बिजली विभाग के कार्यालय पर सुपरवाइजर द्वारा झंडा वंदन नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप था कि सुपरवाइजर असलम शेख वर्ष 2019 से यहां पदस्थ है। लेकिन वह राष्ट्रीय त्योहार स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं और झंडा वंदन नहीं करते हैं। 15 अगस्त को भी सुपरवाइजर झंडा वंदन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जिससे नाराज ग्रामीणों ने आज बिजली विभाग के ग्रिड और कार्यालय पर पहुंच विरोध प्रदर्शन किया और सुपरवाइजर को हटाने की मांग प्रशासन से की है।


दरअसल आज दोपहर सिमलावदा गांव में ग्रामीण होने बिजली विभाग के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां पदस्थ सुपरवाइजर कार्यालय में ध्वजारोहण नहीं करते हैं। 15 अगस्त को सुपरवाइजर असलम शेख के नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से सुपरवाइजर की शिकायत की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE