BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 2:52 pm
KHABAR : संभाग आयुक्त का रतलाम दौरा, कमिश्नर डॉ संजय गोयल ने फोटो निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मेडिकल कॉलेज का भी किया निरीक्षण, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए जिले की मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक के लिए रतलाम पहुंचे उज्जैन कमिश्नर डॉक्टर संजय गोयल ने निर्वाचन संबंधी बैठक के अलावा रतलाम मेडिकल कॉलेज और मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया । उज्जैन कमिश्नर एवं निर्वाचन आयोग के रोल प्रेक्षक डॉ. संजय गोयल ने रतलाम कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की । उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता एवं अन्य मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से चर्चा कर सुझाव प्राप्त किए।

 

बैठक के पश्चात कमिश्नर डा. गोयल ने रतलाम की सिंचाई कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर वहां मौजूद बीएलओ से नवीन मतदाताओं की संख्या, जोड़े व घटाए गए आंकड़ों की जानकारी पूछी। अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आई नवीन मतदाता शाहीन से भी चर्चा की और उसके कैरियर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं भी दी। ग्राम बाजनखेड़ा में बीएलओ से चर्चा करके नवीन मतदाताओं की जानकारी प्राप्त की। वहां मौजूद स्कूली बच्चों से चर्चा करते हुए उनके मध्यान भोजन, गणवेश तथा पाठ्य पुस्तकों की जानकारी भी संभाग आयुक्त ने ली। इसके पूर्व कमिश्नर डॉक्टर संजय गोयल रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्थाओं और प्रबंधन के बारे में जानकारी प्राप्त की। अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को लेकर कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को दिशा निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE