उज्जैन। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को टीकाकरण व यू-विन पोर्टल एंट्री से अलग किए जाने व एएनएम व आशा कार्यकर्ता के दायित्व की गाइडलाइन जारी किए जाने की मांग को लेकर अब सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है, जिसमें उन्होंने मुद्दा उठाया है कि यू-विन पोर्टल पर एंट्री के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
एनएचएम के आदेश के तहत सीएचओ को केवल तकनीकी सहयोग करना है और बुजुर्ग एएनएम को समस्या आने पर उनको तकनीकी सहयोग करना है। जिसमें एमपीएस द्वारा सीएचओ पर कार्य दायित्व के अतिरिक्त अन्य कार्य या स्वयं के कार्य के लिए आदेशित किया जा रहा है। संघ की ओर से बुधवार को सीएमएचओ डॉ.दीपक पिप्पल के नाम दिए ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि डयूटी के दौरान उनके साथ में अभद्र व्यवहार किया जाता है,जो की एमपीएस के अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं।
एनसीडी या आईडी बनाने के लिए सीएचओ को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। एनएचएम के आदेश के तहत 50ः कार्य एएनएम व एमपीडब्ल्यू को किया जाना है। नियमित टीकाकरण व सघन मिशन इंद्रधनुष के दौरान तकनीकी रूप से आशा व एएनएम की सहायता करते हुए संपूर्ण जानकारी यू-विन पोर्टल पर एंट्री किए जाने का आदेश दिया गया है,जबकि पूर्व से दूसरे कार्य ऑनलाइन किए जा हरे हैं इसलिए अतिरिक्त कार्य नहीं लिया जाए।
आरोग्यम एंट्री के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है। प्रतिदिन एंट्री पूर्ण नहीं होने पर तीन दिन का वेतन नहीं देने का आदेश दिया गया है। मूल कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं व किसी भी समय रिपोर्ट मांग ली जाती है जो कि संभव नहीं है।