उज्जैन। महाकाल मंदिर में प्रति शुक्रवार से लेकर सोमवार तक भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सामान्य दिनों में होने बाद भी 15 अगस्त मंगलवार को आजादी के पर्व पर भक्तों का सैलाब उमड़ा। महाकाल मंदिर में रात 09 बजे तक 5 लाख 45 हज़ार से अधिक भक्तों ने दर्शन कर लिए थे। 13 अगस्त कों 3 लाख 50 से अधिक और 14 अगस्त को 5 लाख 30 हजार से अधिक दर्शनार्थियों ने महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। बीते तीन दिनों में कुल 14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया है।
स्मार्ट सिटी की माध्यम से महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की काउंटिंग हेड काउंटिंग मशीन से हो रही है। मंदिर समिति श्रावण माह के रविवार और सोमवार को भीड़ अधिक होने की वजह से आंकड़े जारी करती है। लेकिन मंगलवार को 15 अगस्त पर सरकारी अवकाश के दिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्रावण माह में श्रद्धालुओं की गणना करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई हेड काउंट डिवाइस के माध्यम श्रद्धालुओं के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगमन की संख्या की जानकारी भी मिल रही है। तड़के 3 बजे भस्म आरती से लेकर रात 9 बजे तक कुल 05 लाख 45 हज़ार से अधिक दर्शनार्थियों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये।
बाबा श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रावण मास में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड आगमन हो रहा है। श्री महाकाल महालोक बनने के बाद श्रावण मास में 4 जुलाई से लेकर अब तक 1 करोड़ 20 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्रावण माह में 14 अगस्त को लगभग कुल 05 लाख 30 हज़ार से अधिक दर्शनार्थियों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। जिसमे से 52 हजार 166 भक्तों ने चलित भस्मार्ती के दर्शन किये। साथ ही 13 अगस्त को लगभग कुल 03 लाख 20 हज़ार 140 से अधिक दर्शनार्थियों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सामान्य दर्शनार्थियों के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है । श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व अन्य जानकारी एवं शिकायत के लिये मंदिर प्रबंध समिति के साथ मंदिर के टोल फ्री नंबर 18002331008 से संपर्क कर सकते है।