सरवानिया महाराज। नगर परिषद सरवानिया महाराज को सीएम हेल्पलाइन 181 का शत प्रतिशत पालन कर उस पर आई शिकायतों का निराकरण करने पर सम्मान मिला है। मध्य प्रदेश शासन जन हेतु जन- सेतु सी.एम. हेल्पलाइन शासन की महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 181 पर हितग्राहियों व्यक्ति द्वारा शिकायत की जाती है उनका निराकरण हेतु उक्त शिकायत नगर परिषद कार्यालय में प्राप्त होती है।
नगर परिषद सरवानिया महाराज महाराज के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता एवम् सीएम हेल्पलाइन नोडल अधिकारी श्रवण प्रजापत योजना द्वारा शिकायतों का निराकरण हेतु व्यक्तिगत रूप से शिकायतकर्ता से संपर्क कर शिकायत का निराकारण किया जाता है। नगर परिषद सरवानिया महाराज मे हर माह की ग्रेडिंग में ए ग्रेड प्राप्त करता है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, नीमच कलेक्टर महोदय दिनेश जैन, अपर कलेक्टर नेहा मीणा नीमच, विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी जावद, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण क्षेत्र में संतुष्ट पूर्वक वर्ष 2023 में अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक करते हुए 15 अगस्त को 23 को प्रशंसनीय पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।