BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 5:27 pm
KHABAR : सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष पहुंचे खरगोन, सर्किट हाउस में सफाई कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर काम के दौरान समस्याओं का सौंपा ज्ञापन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया ने गुरुवार को मुख्यालय पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में सफाई कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर काम के दौरान एआ रही समस्याओं का ज्ञापन भी सौपा। इसके करोसिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, संविदा, आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों के वेतन, अनुकम्पा, ग्रेजुयटी, पुनर्वास व शासन के नियम व निर्देशों के तहत सफाई कर्मचारियों की मृत्यु होने, बीमार होने या अपंगता होने के कारण पर उनके परिवार के सदस्य को नौकरी पर रखने पर चर्चा हुई।

 

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ एवं एनपीएस समय पर काटा जाये व उन्हें इसका लाभ दिया जाये। जिन कर्मचारियों के 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें स्थायी करने की कार्रवाई की जाये। साथ ही सभी विभागों में रिक्त पदों को भरा जाये। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को प्रत्येक माह की एक तारीख से 5 तारीख तक के बीच समय पर वेतन दिया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आउट सोर्स कर्मचारियों को शासन द्वारा जो दर निर्धारित किया गया है, उन्हें उसी दर के आधार पर वेतन दिया जाए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE