BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 6:59 pm
BIG NEWS : चुनावी मौसम और शासकीय कार्यक्रम, जब भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मंच से बोली ये बात तो..., नीमच का उत्कृष्ट विद्यालय का आयोजन बना राजनीतिक सभा, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। चुनावी मौसम के चलते नेता अब पूरी तरह चुनावी मूड में आ चुके हैं। वे अपना उद्बोधन देते समय स्थान, काल और पात्र तक का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं।आज उत्कृष्ट विद्यालय में ऐसा ही नजारा भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगेश जैन के उद्बोधन में दिखाई दिया। उन्होंने छात्राओं के समक्ष लाडली बहन का जिक्र किया।फिर वे शिवराज मामा का बखान करते-करते विधायक दिलीप सिंह परिहार को नीमच का मामा बताकर महिमा मंडित करने लगे। 
योगेश जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि नीमच में विधायक दिलीप सिंह परिहार, राज्य में शिवराज मामा और केंद्र में नरेंद्र मोदी के चलते चहुं और विकास हो रहा है। यह कड़ी बनी रहनी चाहिए। फिर उन्होंने छात्राओं से सवाल किया कि आपका नाम निर्वाचन सूची में आया कि नहीं और अति उत्साहित होकर अपील कर डाली कि आप वोट देने जाएं तो राष्ट्रवादी पार्टी को वोट दें। उनका इशारा स्पष्ट था। ऐसा लग रहा था कि वे विद्यालय मे छात्र छात्राओं को नहीं वरन चुनावी सभा में मतदाताओं को संबोधित कर रहे हो। 
मौका था उत्कृष्ट विद्यालय में आधारभूत संरचना एवं अन्य घटक सुदृढ़ीकरण और उन्मुखीकरण के लोकार्पण कार्यक्रम का। जिसकी लागत रूपए एक करोड़ है। मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने इस मौके पर उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को सोने की चिड़िया बनाना है। जिसके लिए हमें परिश्रम की पराकाष्ठा करनी होगी। विद्यार्थी भारत का भविष्य है। स्वामी विवेकानंद को आदर्श मान कर अपना जीवन जीने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। 
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, मोहन राणावत, हेमंत हरित, वंदना खंडेलवाल, छाया जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी सी के शर्मा, प्राचार्य अनिल व्यास, विद्यालय स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE