नीमच। विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र कार्यरत संस्था, एनसीईआरटी,एनसीएसएम, एमपीसीएसटी (NCERT ,NCSM, MPCST) और विज्ञान भारती का संयुक्त आयोजन विद्यार्थी विज्ञान मंथन पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2023 है। इसमें कक्षा 6 से 11 तक विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न गौरवशाली भारतीय वैज्ञानिकों का विज्ञान के प्रति योगदान ,और बीरबल साहनी जी का जीवन परिचय ,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और विज्ञान से 40 प्रतिशत, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से 50 प्रतिशत एवं तार्किक शक्ति से 10 प्रतिशत प्रश्न पूछे जायेंगे । परीक्षा 29 व 30 नवंबर 2023 को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी ।
विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा कुल तीन स्तर में आयोजित की जाती है, प्रथम चरण (विद्यालय स्तर) में द्वितीय स्तर में चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर की परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे और तृतीय चरण में राज्य स्तर परीक्षा में चयनित छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सम्मिलित होंगे जो देश के उत्कृष्ट संस्थाओं में आयोजित की जाती है।
प्रत्येक बच्चे को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र मिलेगा। इसके अतिरिक्त विद्यालय स्तर(जिन कक्षाओं में 10 या अधिक बच्चे होंगे) व जिला स्तर पर प्रत्येक कक्षा से प्रथम तीन स्थान पाने वाले बच्चों को मेरिट प्रमाणपत्र भी मिलेगा।इसी प्रकार राज्य व क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बच्चों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार स्वरूप निश्चित प्रोत्साहन राशि मिलेगी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को भास्कर अवॉर्ड छात्रवृत्ति 2000 (दो हजार रुपये प्रति माह एक वर्ष तक)मिलेगी। 90 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित प्रयोगशाला में इन्टर्नशिप का अवसर मिलेगा। यह जानकारी डॉ राकेश पांडेय प्रदेश संयोजक द्वारा दी गई।
विद्यार्थी इस परीक्षा हेतु रजिस्ट्रेशन अपने विद्यालय के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से भी कर सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार स्कूल शिक्षा विभाग, विद्या भारती,केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, जनजातीय कार्य विभाग, सहोदय,प्रदेश के समस्त निजी एवं शासकीय विद्यालय के संचालक ,अभिभावक ,शिक्षक, विद्यार्थी, एवं समाज कें उन तमाम विज्ञान चिंतक विचारको का सहयोग मिल रहा है। जो प्रदेश के विद्यार्थियों को भारती ज्ञान विज्ञान ,परंपरा, संस्कृति, अविष्कार ,की जानकारियों से अवगत कराने के लिए संकल्पित है।
नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों का शुल्क नवोदय विद्यालय संगठन द्वारा दिया जाएगा । इसके अलावा 2 हजार विद्यार्थियों के शुल्कि की व्यदवस्थाल एमपी सीएसटी(MPCST) व्दाररा की जाएगी। यह संस्थाथ सहयोगी संस्थाि के रूप में सहयोग करेंगी। आवेदन हेतु वेबसाइट www.vvm.org.in पर पंजीयन कर सकते है।
मंत्री सखलेचा ने किया विद्यार्थी विज्ञान मंथन के ब्रोसर का विमोचन:- विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2023-24 के ब्रोसर का विमोचन ओमप्रकाश सखलेचा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा भोपाल में किया गया। इस मौके पर प्रो अनिल कोठरी महानिदेशक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, डॉ राकेश कुमार पाण्डेय प्रदेश संयोजक ,डॉ निपुन जी उपस्थित थे।