शाजापुर। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने आज शाजापुर पहुंचकर राजराजेश्वरी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मां राजराजेश्वरी मंदिर समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर, तहसीलदार व समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा महामहिम राज्यपाल गेहलोत को मां राजराजेश्वरी का चित्र भी भेंट किया गया। इसके पूर्व राज्यपाल गेहलोत ने स्थानीय लालघाटी स्थित जैन मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। तत्पश्चात उन्होंने स्थानीय रेस्ट हाऊस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर चर्चा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, अशोक नायक, पूर्व विधायक जसवंतसिंह हाड़ा, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम चन्द्रवंशी, पूर्व विधायक अरूण भीमावद, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चन्द्रवंशी, केशरीमल सांकलिया, विजय बैस, दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, विजय जोशी, विपुल कसेरा, श्याम टेलर, आशीष नागर, पण्डित अशोक नागर सहित पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड विक्रम मालवीय, तहसीलदार मधु नायक, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।