नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन व्दारा नीमच जिले में 16 से 26 अगस्त 2023 तक आयोजित की जा रही स्नेह यात्रा के सफल आयोजन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है।
कलेक्टर जिला नीमच इस समिति के अध्यक्ष है। गायत्री परिवार नीमच गिरीराज सिंह चौहान, पतंजलि योग समिति नीमच बालकृष्णष सोलंकी, रामचंद्र मिशन नीमच दिपाली अरोरा, जिला योग प्रभारी योग आयोग नीमच शबनम खान इस समिति के सदस्य एवं जिला समन्वयक, म.प्र जन अभियान परिषद नीमच को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
जिला स्तरीय आयोजन समिति द्वारा जिले में यात्रा हेतु राज्य स्तरीय आयोजन समिति एवं कार्यकारिणी समिति से समन्वय तथा यात्रा दलों को मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य किया जावेगा।