नीमच। यादव महासभा कार्यकारिणी के कई सदस्य बीते कल देर शाम यादव महासभा अध्यक्ष पवन कुंगर, यादव उत्सव समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र कुंगर छोटू, यादव युवा सभा अध्यक्ष कालू सिकोदा के नेतृत्व में वार्षिक मिलन व धर्म सहयोग राशि एकत्रित करने के लिए नीमच ग्वालटोली पहुंचे । जहां पहले श्री उमापति महादेव मंदिर पर फिर श्री सोमेश्वर महादेव पर यादव महासभा कार्यकारिणी का साफा पहनाकर दुपट्टा ओड़ाकर भव्य अभिनंदन किया गया ।
इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, भाजपा नेता अभिषेक कोठारी, समाज के युवा नेता रवि गोयल, पुष्कर सिंह चौहान, इंदर जयंत, संजय सलोना, मंटू सलोना, जितेंद्र कुंगर, शंकर भरंग, भास्कर मौर्य, प्रीतम सागर, विशाल मौर्य, सूरज राजोरिया, सुरेश प्लास, विशाल व्यास, मनीष भरंग, प्रदीप वरुण, जसवंत बख्तरिया, विकास भरंग, अमन भरंग, सूरज खुआर, हरीश यादव, पंकज यादव, विशाल यादव, योगेश यादव, रोहित यादव, जगदीश यादव, विशाल यादव, अमन यादव, मोहित यादव, नरेंद्र यादव, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे ।