मंदसौर। आगामी त्यौहार के मद्देनजर समीपस्थ रतलाम जिले में मिलावट के विरुद्ध जांच जारी है वही इधर मांदसौर में सेम्पलिंग के नाम पर सन्नाटा है। मंदसौर जिला मुख्यालय के अलावा गरोठ में भी अधिकारी तैनात लेकिन कार्यवाही के नम पर गरोठ एरिया में भी जुं रेंगती भी नजर नही आ रही है।
इधर खाद्य एवम औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातर कार्यवाही की जा रही है ताकि आम जन को अच्छे से अच्छे एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। आज भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा मावा निर्माण भट्टीयों के यहां निरीक्षण किया एवं ग्राम सेमलिया में स्थित सांवलिया मावा भट्टी और मां मावा भट्टी से मावे के नमूने लिए गए तथा नामली में स्थित देवनारायण दुध डेयरी से दूध का नमूना लिया गया।
लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए।