कसरावद। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 39 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। खरगोन जिले की कसरावद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने आत्माराम पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया। सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने बीजेपी कार्यालय पर एकत्रित होकर आत्माराम पटेल का स्वागत किया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से चर्चा में विधायक प्रत्याशी आत्माराम पटेल ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ता एक टीम की भांति कार्य करते हैं, पार्टी ने उन पर जो विश्वास दिखाया है, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से इस बार अवश्य भारतीय जनता पार्टी को जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा, कसरावद विधानसभा मे कमल का फूल खिलेगा। जनता की मूलभूत सुविधाओ के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे, जनता को ईश्वर मानकर सेवा करते रहेंगे।