शिवपुरी। संयुक्त सहकारी समिति (पैक्स) कर्मचारी महासंघ मध्यप्रदेश वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं। पैक्स कर्मचारियों का कहना है कि हमने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम 15 अगस्त को आवेदन किया था की अगर सरकार द्वारा सहकारिता की महापंचायत की घोषणा कर दी जाती है। तो स्वागत है नहीं तो मध्य प्रदेश के सभी पैक्स कर्मचारियों द्वारा समस्त प्रकार के ऋण वितरण वसूली, फसल बीमा, खाद बीज वितरण एवं उचित मूल्य की दुकाने और खाद्यान्न वितरण आदि कार्य बंद कर दिया जाएगा और 22 अगस्त को मध्य प्रदेश के सभी 55 हजार पैक्स कर्मचारी एवं पीडीएस द्वारा भोपाल में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।