रतलाम। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रजनीश सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए है जिसमे 18 वर्ष आयु तक के बालक बालिका को चाइल्ड ब्रेबरी अवार्ड तथा चाइल्ड एक्सीलेंस अवार्ड (खेल, सोशल सर्विसेज, साइंस एंड टेक्नोलाजी, पर्यावरण, आर्ट एंड कल्चर, नवाचार) हेतु नामांकित कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त 2023 तक वेबसाइट पर किया जा सकता है I उपरोक्त कैटेगरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बालक-बालिकाओं का ऑनलाइन पंजीयन समय-सीमा में किया जाना है I प्रतिभागी स्वयं भी उक्त वेबसाइट पर अवार्ड प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकते है I नामांकन संबंधित जानकारी न्यू कलेक्ट्रेट में स्थित कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, द्वितीय तल से प्राप्त की जा सकती है।