रतलाम। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं जिला प्रशासन द्वारा निकाली जा रही स्नेह यात्रा का गुरुवार को विकासखंड बाजना के गांव रानीसिंह में स्थित प्राचीन कृष्ण मंदिर पर लोगों द्वारा संतों का स्वागत एवं अभिनंदन एवं स्थानीय मंदिर के पुजारियों द्वारा मंत्रोचार एवं मंगलाचरण गाकर स्वागत किया गया।
स्नेह यात्रा के साथ इस्कॉन मंदिर के संत श्री नीलकंठेश्वरजी, परम पूज्य स्वामिनी परमानंदा सरस्वतीजी ने कहा कि स्नेह यात्रा हमें सामाजिक समरसता के भाव को लाते हुए प्रत्येक व्यक्ति में स्नेह और समरसता बनी रहे, इसके लिए मध्यप्रदेश में विभिन्न प्रकार के आयोजनों के माध्यम से आमजन को जोड़ने का काम प्रदेश की सरकार कर रही है। हम सब को मिलकर एक अच्छा प्रदेश बनाने का संकल्प ले और उसने समरसता के माध्यम से गांव में सामाजिक एकता को बनाए रखें। उपस्थितजनों को सनातन धर्म प्राचीनता व पवित्रता के बारे में बताया गया। उन्होंने यह भी बताया कि हमें जाति के आधार पर किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। ईश्वर एक है और वह सभी का है। जाति से पहले हम सब मनुष्य हैं, एक हैं और सबसे महत्वपूर्ण हम सभी सनातन धर्म को मानने वाले सनातनी हैं। हरे रामा हरे कृष्णा का सस्वर एक साथ भजन जाप कराया गया। गांव की जनता के साथ संवाद, कीर्तन, रक्षासूत्र बंधन, ग्राम में परिवार संपर्क, प्रमुख मंदिरों पर पूजन, माही नदी के जल के कलश पर पूजन एवं आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
स्नेह यात्रा में रामचंद्र मिशन के निलेश शुक्ल एवं रामचंद्र मिशन के कार्यकर्ता तथा ग्राम पंचायत रानीसिंह के सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गरवाल, सचिव संदीप मालीवाड़ और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, ब्लॉक समन्वयक निर्मल अमलियार, मांगीलाल खराड़ी, गोविंद डामर, हरीश ठक्कर, अवधेश प्रतापसिंह, गोपाल केरावत, गायत्री परिवार के रोहित शर्मा, जितेंद्र शर्मा, कृष्णपाल सोनगरा, हरिओम जोशी और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।