रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी सीएम हेल्पलाइन 181 पर आम नागरिक विभिन्न सेवाओं के लिए कॉल कर सकते हैं।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि दिव्यांगजन हेल्पलाइन 181 का भी शुभारंभ हुआ है जिसे दिव्यांगजनों की मुश्किलें दूर हो गई हैं। विभागीय समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन 181 पर संपर्क कर सकते हैं। दिव्यांगजनों के सहायता दिव्यांगजन ही करेंगे। हेल्पलाइन में दिव्यांगजन पदस्थ हैं, दिव्यांगजनों के हित की योजनाओं की जानकारी हेल्पलाइन पर ली जा सकती है। इसी प्रकार नागरिक अपने क्षेत्र में बाढ़ आपदा की जानकारी देने के लिए भी 181 पर कॉल कर सकते हैं। सीएम हेल्पलाइन पर अब व्हाट्सएप से भी समस्याओं का निराकरण हो रहा है। व्हाट्सएप नंबर प्लस 9175525555 है। इसी प्रकार 181 महिला हेल्पलाइन भी है जो 24 घंटे कार्य करती है। प्रदेश में किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाएं 181 नंबर पर अपनी मदद के लिए कॉल कर सकती हैं।
कलेक्टर सूर्यवंशी ने बताया कि 181 सीएम जनसेवा के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाएं अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध हैं। नागरिक 181 पर एक काल के माध्यम से मूल निवासी एवं आय प्रमाण पत्र और खसरा खतौनी, बी1 एवं नक्शा की नकल अप्रमाणित प्रति निशुल्क अपने व्हाट्सएप नंबर पर तत्काल प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही लोक सेवा केंद्र एमपी ऑनलाइन एमपी भूलेख के माध्यम से ली जाने वाली सेवाएं खसरा खतौनी बी 1 नक्शा की प्रमाणित प्रति एवं भू अधिकार पुस्तिका के लिए 30 रूपए प्रथम प्रश्न एवं अतिरिक्त पृष्ठ 15 रूपए के स्थान पर सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर मात्र 10 रूपए प्रति पृष्ठ घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।