रतलाम। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में मतदाता जागरुकता रथ भेजे गए हैं जो अधिकाधिक मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक कर रहे हैं। मतदाता मतदान कैसे करें, इसका भी लाइव प्रदर्शन किया जा रहा है।
रतलाम जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में जागरुकता रथ कार्य कर रहे हैं। गुरुवार को रतलाम जिले के आलोट विकासखण्ड के ग्राम विक्रमगढ आलोट, केलूखेडी, मीनावदा, ताल, भैसोला, कसारी हरोड, डेलवास, रतलाम ग्रामीण के भारोडा, नौगावां, मेवासा, सीखेडी, कांडरवासा, जावरा विकासखण्ड के ग्राम मोरिया, मोयाखेडा, ढोढर, खारवाकलां, नापाखेडा, बाजना विकासखण्ड के ग्राम राजापुरा माताजी, रतनगढपीठ सहित अन्य ग्रामों में जागरुकता रथ ने प्रचार-प्रसार किया।