BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 11:46 am
KHABAR : स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के तहत बरई पहुंचे अधिकारी, श्रमदान कर लगाई स्वच्छता चौपाल, उपस्थितों को बताया सफाई का महत्व, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित ग्राम पंचायत बरई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार गुरुवार को तड़के विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ गाँव के विभिन्न गली मोहल्लों में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। साथ ही स्वच्छता के प्रति गाँववासियों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता चौपाल भी लगाई गई।            

स्वच्छता चौपाल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने गाँव के हर गली-मौहल्लों और घरों को साफ-सुथरा रखने की बारीकियाँ बताईं। उन्होंने कहा विकास में स्वच्छता का बड़ा महत्व है। सफाई से बीमारियाँ नहीं पनपती, जिससे इलाज पर होने वाले खर्च को बचाकर हम अपने घर-परिवार के विकास में लगा सकते हैं। इस अवसर पर मौजूद विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों को भी उन्होंने  स्वच्छता सर्वेक्षण के पहलुओं के आधार पर बरई  ग्राम को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने में निर्देश दिए।          

भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बरई बीएस हंस, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन नीरज शर्मा तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता व अन्य विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE