BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 11:49 am
REPORT : ऊर्जा मंत्री तोमर ने विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं के तहत बांटी सहायता, बोले- हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचाने का काम कर रही है शिवराज सरकार, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यहां रेसकोर्ट स्थित कार्यालय पर सरकार की विभिन्न जनकलयाणकारी योजनाओं के तहत जरूरतमंदों को सहायता वितरित की। उन्होंने राशन की पात्रता पर्ची, हाथठेला, कामकाजी व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि जरूरतमंद, वंचित एवं पात्र हितग्राहियों को राशन व पेंशन देने के साथ-साथ सरकार आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की गारंटी दे रही है। साथ ही  जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर सरकार ने मुहैया कराए हैं। सरकार हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचाने का काम  पूरी शिद्दत के साथ कर रही है।                        

गुरुवार को ऊर्जा मंत्री तोमर ने शहर के वार्ड 1 से 17 एवं 31, 32,  33 एवं वार्ड 36 की विभिन्न बस्तियों में निवासरत 263 पात्र परिवारों को राशन पात्रता पर्ची व हाथठेला व कामकाजी महिला कल्याण योजना के तहत 158 हितग्रा‍हियों,  पेंशन के 115 एवं आयुष्मान योजना के  63 पात्र हितग्राहियों सहित कुल 599 कार्ड वितरित किये। उन्होंने इस अवसर पर  विभिन्न समस्यायें लेकर आए लोगों की समस्याएँ भी बारी बारी से सुनी। साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। तोमर स्पष्ट किया कि समस्याओं के निराकरण में देरी न हो।            

ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस मौके पर कहा कि उपनगर ग्वालियर क्षेत्र के लगभग 20 हजार परिवारों  को सम्मान के साथ राशन की पात्रता पर्ची उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही पात्र हितग्राहियों को पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कामकाजी कार्ड, मजदूरी कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पथ विक्रेताओं को बिना ब्याज के ऋण सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि उपनगर ग्वालियर में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। साथ ही सड़क, सीवर व विद्युत के कार्य भी बड़ी तेजी से कराये गए हैं। जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है।          

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, मनमोहन पाठक, प्रयाग तोमर, पार्षद रेखा चंदन राय, जगतसिंह कौरव, गुड्डू रत्नाकर, गुरूमुख करोसिया सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE