भोपाल। कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में भोपाल जिले के यातायात संबंधी बैठक गुरुवार को कलेक्टर सभाकक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में नगर निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल, एडीएम हरेन्द्र नारायण, स्मार्ट सिटी सीईओ गौरव बेनल सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई जिनमे बोट क्लब एरिया में नो-पार्किंग बोर्ड, फ्लोटिंग एवं फिक्स पार्किंग करना, एमपी नगर क्षेत्र में पार्किग,10 नम्बर पार्किंग नो पार्किंग बोर्ड-वन साईडेड बोर्ड, 500 नये स्टापर की आवश्यकता, रोड साईन बोर्ड,ब्लैक स्पॉट्स, लाल बस स्टॉप, रोड मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग, 3 क्रेन की अतिरिक्त आवश्यकता है, चार ईमली तिराहे (पैट्रोल पंप के पास) सांकेतिक चिन्ह, सड़को पर गड्डे (अल्पना, ज्योति टॉकीज, लालघाटी), रविवार को हमीदिया रोड पर दुकानों के संबंध में, एयरर्पोट रोड पर फ्लाई ऑवर के पास आदित्य ऐवेन्यू के पास सांकेतिक चिन्ह लगाने प्रमुख बिंदु रहे। इनके साथ बैठक में शहर के यातायात संबंधी अन्य प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई।