भोपाल। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा विगत सप्ताह में कलेक्ट्रेट में आने वाले आवेदिकों के प्रकरणों पर संज्ञान लेते हुए रेडक्रास के माध्यम से अलग-अलग प्रकरणों में आर्थिक सहायता दी गई। जिसमें यश बोरकर एवं वंशिका बोरकर के माता-पिता की कोविड के दौरान देहांत हो गया था एवं यश और वंशिका को कॉलेज की फीस के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गई।
इसी प्रकार अन्य प्रकरण में कुमारी वेदिका नाहर को हॉस्टल की फीस के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता, अति निर्धन परिवार की पुत्री कल्पना चौरसिया को एमबीबीएस के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता, उत्कृष्ट विद्यालय के आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभान छात्र मोहित अनुरागी एवं दीपक अनुरागी एवं सृजन केवट को उच्च शिक्षा के लिए 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गई। इसी प्रकार दिव्यांग देवी सिंह को शिक्षा के लिए 5 हजार रूपए एवं सईद हसन को हार्ट की बायपास सर्जरी के लिए 25 हजार रूपए एवं रीजनल स्कूल की 2 वर्षीय फीस के लिए शाजिया जहां को 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।