BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 11:54 am
KHABAR : अग्निवीर अंतर्गत विभिन्न पदों के लिये सेना भर्ती रैली का आयोजन 20 अगस्त से 6 सितम्बर तक लाल परेड मैदान में, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। 20 अगस्त से 6 सितम्बर 2023 तक लाल परेड मैदान, भोपाल में मध्यप्रदेश के 22 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समैन का आयोजन होगा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए सिपाही फार्मा और सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक एवं सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा की भी सेना भर्ती रैली का आयोजन साथ में किया जा रहा हैं। सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा 20 अगस्त से 25 अगस्त तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन तथा 26 अगस्त 2023 को सिपाही फार्मा और सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक और सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा की रैली का आयोजन किया जा रहा है ।
सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर के अंतगर्त आने वाले मध्यप्रदेश के जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समैन की रैली का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर द्वारा 28 अगस्त से 6 सितम्बर 2023 तक लाल परेड मैदान, भोपाल में किया जा रहा है । सेना द्वारा अप्रैल 2023 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनकी ई-मेल पर भेजा जा चुका है। रैली भर्ती में शमिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि के 1 (एक) दिन पहले विश्राम स्थली में रात्रि 11 बजे रात को प्रवेश दिया जाएगा। इन अभ्यर्थियों की दौड़ रात्रि एक बजे प्रारंभ होगी।
भर्ती मे हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड और सभी दस्तावेज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोइबल नम्बर भी लेकर आना अनिवार्य है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE