BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 11:55 am
KHABAR : अब महिलाओं की समस्याओं का होगा निराकरण, खातेगांव में हुआ देवास जिले के पहले विश्वास लोक अधिकार केंद्र का शुभारंभ, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विश्वास लोक अधिकार केंद्र का शुभारंभ विधायक आशीष शर्मा के मुख्य आतिथ्य में खातेगांव जनपद सभागृह में किया गया। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनीष पटेल, पर्यावरण प्रेमी रवि शर्मा, सीईओ जनपद पंचायत खातेगांव केपी राजोरिया, संकुल संगठन की दीदियां भी उपस्थिति रही।


लोक अधिकार केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं समस्याओ का निवारण करना है। विधायक शर्मा ने उपस्थित मिशन की दीदियों से उनके जीवन में आए बदलाव के विषय में जाना। किस प्रकार मिशन महिलाओं की मदद कर रहा है, आदि विषयों पर चर्चा की।


विधायक ने कहा कि मिशन के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। मध्यप्रदेश की हजारों हजारों महिलाएं इस मिशन से जुड़ने के बाद स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और अपने परिवार की आजीविका को चलाने सक्षम हुई है। जिले का यह पहला केंद्र खातेगांव में खोला गया है।


निश्चित इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को अपनी समस्या सुनने का और उन्हें हल करने का अवसर मिलेगा। मैं इस अवसर पर मिशन के इस उद्देश्य की सराहना करता हूं। विधायक ने कहा कि यहां पर एक कॉल सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए फोन और सिम की व्यवस्था मेरे द्वारा की जाएगी।


साथ ही क्षेत्र की सभी पंचायत में उस नंबर को प्रचारित किया जाएगा। इससे महिलाएं घर बैठकर ही अपनी समस्या और पीड़ा केंद्र तक पहुंचा सकेगी। दीदियों ने विधायक शर्मा से खातेगांव नगर में दीदी कैफे सेंटर संचालन के लिए सहयोग करने की बात कही। इस पर विधायक शर्मा ने आश्वासन दिया आप ट्रेनिंग लीजिए निश्चित ही आपको जगह हम उपलब्ध कराएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE