BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 12:35 pm
REPORT : मुख्यमंत्री के संभावित दौरा कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में प्रभारी मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आज मुख्यमंत्री के संभावित दौरा कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में हेलीपैड एवं सभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।  
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोहरी के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आज राज्यमंत्री दर्जा नरेंद्र बिरथरे, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशव सिंह तोमर, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया, डीएफओ सुधांशु यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारियों के संबंध में  अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हेलीपेड, सभा स्थल की व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए, किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल मंच से ज्यादा दूर न रहे। यातायात व्यवस्था में परेशानी का सामना न करना पड़े। यातायात की व्यवस्था सुलभ होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के संभावित दौरा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण जनों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों को गंभीरता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। सौंपे गए दायित्व का ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE