गुना। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधि अंतर्गत जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 01 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 तक प्रचार रथ के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक तक विधानसभा बमोरी के 48 ग्रामों में तथा आज ग्राम इमझरा, पिपरोदा, गजनाई, गोपालपुर, डुमावन, गढ़ा तथा ढोलबाज में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विधानसभा क्षेत्र गुना में आज दिनांक तक 75 ग्रामों में तथा आज पिपरिया, बेहटाघाट, कोठिया, पगारा, पीथमपुर, सरखेडी, टोरिया, मावन तथा सिंगवासा में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विधानसभा क्षेत्र राघौगढ में आज दिनांक तक 32 ग्राम तथा आज राघौगढ़, धरनावदा, खेजड़ागुरूजी, खिरिया, सकतपुर, बालाभेंट, दावतपुरा, पगारा, देहरी, पुरैना, दौराना, खैराई तथा अचकलपुर में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विधानसभा क्षेत्र चांचौड़ा में आज दिनांक तक 14 ग्राम तथा 15 वार्डाे में एवं आज दिनांक को सींगनपुर, बरखेड़ाकला, टगरयाकलां, पीपल्यानज एवं आमलया में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।