गुना। कलेक्टर तरुण राठी द्वारा आज राघौगढ़ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय प्राथमिक विद्यालय आवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार में से तीन शिक्षक उपस्थित पाये गये, एक शिक्षक अवकाश पर रहे। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को परखा एवं संतोषजनक पाया गया। कक्षा चार में उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पायी गयी, जिसे बढ़ाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के अध्यापन का स्तर जाना एवं गणित, हिंदी, अंग्रेजी विषयों पर छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया और पुस्तक पढ़वाकर एवं गणित व अंग्रेजी विषयों पर बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा गया और बच्चों से सवाल-जवाब किये गये।