BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 1:33 pm
KHABAR : राजस्‍व एवं उद्योग विभाग की संयुक्‍त टीम ने किया मौके पर जाकर जनसुनवाई में प्राप्‍त शिकायतों का निराकरण, उद्योगपतियों एवं मोहल्‍लेवासियों की आपसी सहमति से सुलझाया रास्‍ते का विवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। कलेक्‍टर के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदन एवं समाचार पत्र में जारी खबर को संज्ञान में लेते हुए राजस्‍व एवं उद्योग विभाग की संयुक्‍त टीम द्वारा मौके पर जाकर प्राप्‍त शिकायत का आपसी सहमति से निराकरण कराया गया।

तहसीलदार गुना नगर जीएस बैरवा ने बताया कि दैनिक समाचार पत्र में छपी खबर एवं मॉडल टाउन रहवासियों द्वारा जनसुनवाई में दिये गये आवेदन पत्र एवं जिला उद्योग संघ द्वारा कलेक्टर को दिये गये आवेदन पत्र के पालन में मौके पर उद्योग एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, दिलीप सेन आदि संघ के सदस्य तथा मॉडल टाउन कालोनी के रहवासियों की उपस्थिति में मौके पर चालू अवस्था में ग्राम कस्बा गुना के उधोग विभाग की भूमि सर्वे क्रमांक 1018 एवं निजी भूमि सर्वे क्रमांक 1082 में स्थित मॉडल टाउन कालोनी के मध्य स्थित नाले की भूमि सर्वे क्रमांक 1079 के ऊपर सीमेन्ट पाईप डालकर जो सड़कनुमा संरचना निर्मित है, की आपसी सहमति बनाकर उक्त पगडंडी रास्ते को सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक उधोग विभाग की भूमि मे निर्मित उधोग के कर्मचारियों को निकलने के लिये रास्ता खोलने की कार्यवाही की गई एवं रात्रि 9 बजे के बाद कालोनी के रहवासियों की सुरक्षा हेतु एक अस्थाई गेट (कालोनी की निजी भूमि पर) लगाने की उधोग संघ एवं कालोनी के रहवासियो इंद्रपालसिंह सूद, सुरेन्द्र कोर, आदि के बीच आपसी सहमति बनाई गयी, जिसमे गेट खोलने एवं बंद करने की जिम्मेदारी कालोनी के रहवासियों द्वारा ली गई। मौके पर आपसी सहमति बनने के बाद अब कोई विवाद की स्थिति नही है।

उक्त कार्यवाही के दौरान तहसीलदार गुना नगर गौरीशंकर बैरवा मय राजस्व अमला जिसमे प्रभारी राजस्व निरीक्षक गुना नगर शिवशंकर ओझा, पटवारी कस्वा गुना राजेश साहू, पटवारी विनायकखेडी सुनील रघुवंशी एवं उद्योग विभाग के प्रबंधक आरके जैन मौके पर उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE