झाबुआ। संभागायुक्त मालसिंह तथा पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता द्वारा ओम्कारेश्वर का भ्रमण किया गया एवं यहाँ आदि गुरु शंकराचार्य के मूर्ति स्थापना कार्य की प्रगति जानी। संभागायुक्त मालसिंह ने खरगोन ज़िले के ओखला में बालक छात्रावास का निरीक्षण भी किया और यहाँ रहने वाले विद्यार्थियों के लिए दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान कलेक्टर खंडवा अनूप कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सतेंद्र शुक्ला भी उपस्थित थे।