कटनी। शिक्षा के माध्यम से जिले के नौनिहालों का भविष्य संवारने के प्रयासों में जी जान से जुटे कलेक्टर अवि प्रसाद की संवेदनशील कोशिशों की वजह से जिले के दो भवन विहीन स्कूलों के लिए 13-13 लाख रूपये की लागत से बनने वाले स्कूल भवनों की कलेक्टर प्रसाद ने प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
दरअसल पर कलेक्टर प्रसाद के संज्ञान में यह मामला आया कि जनपद शिक्षा केन्द्र कटनी के अंतर्गत प्राथमिक शाला दलीपुर टोला खरखरी एवं बडखेरा में छात्र पेड़ के नीचे अध्यापन कर रहे है। इस मामले की जानकारी प्राप्त होते ही कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक प्रसाद ने भवन की समस्या से जूझ रहे दोनों स्कूलों के लिए भवन निर्माण सहित बाउन्ड्रीवाल निर्माण कार्य के लिए 13-13 लाख रूपये मंजूर किये है।
कलेक्टर प्रसाद द्वारा स्वीकृत राशि से भवन बन जाने के बाद छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए नया स्कूल भवन मिल जायेगा। स्कूल के बच्चे भी नवीन भवन स्वीकृति का समाचार सुनते ही काफी उत्साहित है कि वे नया स्कूल भवन बन जाने के बाद स्कूल के पक्के भवन में बैठकर पढाई कर सकेंगे। बरसात और आंधी तूफान में भी उनकी कक्षाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकेंगी। साथ ही बाउन्ड्रीवाल बनने से स्कूल और स्कूल भवन दौनों ही सुरक्षित रूप से संचालित हो सकेंगे।