सेगांव। जनपद पंचायत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत इन दिनों लापरवाही की भेंट चढ़ गई हैं। 16 अगस्त 2023 को ग्राम सभा के कोरम के अभाव में निरस्त कर दी गई थी आज 18 अगस्त को भी कोरम के अभाव में निरस्त की गई उल्लेखनीय है कि 40 दिन पहले ग्राम पंचायत सचिव हुकुम सांवले के द्वारा ट्रांसफर ले लिया गया था दिनांक 8 अगस्त 2023 को ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों की करनी के कारण सचिव हुकुम सांवले का निलंबन हो चुका है और तो और यहां ग्राम पंचायत में सचिव आने से पहले ही मेडिकल लगाकर छुट्टियां ले लेता है तो कही ट्रांसफर पर स्टे लेकर आ जाता है। आखिर ऐसा क्या है सेगांव पंचायत में जो सचिव आने से पहले ही डर जाते है।
चलिए हम आज आपको रूबरू करवाते है ग्राम पंचायत सेगांव से जहां पिछले कई महीनों से लापरवाही की भेंट चढ़ी है। वही ग्राम में गंदगी पसरी हुई है उसका जिम्मेदार कौन है। वही ग्राम सभा मे ग्राम पंचायत की महिला सफ़ाईकर्मी भी पहुँची व पिछले 4 माह से सफाईकर्मी को वेतन नही मिलने से नाराज महिला ने सरपंच व सभापति को जमकर खरी खोटी सुनाई।
वही सभापति देवराम पवार द्वारा दी गयी जानकारी में बताया कि सभा मे ग्राम पंचायत में सचिव नही होने की शिकायत ज्यादा आई थी। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि 16 अगस्त को कलेक्टर शिवराज चौहान ने भी शिक्षा विभाग सेगांव का दौरा किया था उसे समय भी नगर से गांव की जनता ने ग्राम पंचायत सेगांव में सचिन नहीं होने का मुद्दा उठाया था लेकिन ग्राम पंचायत सेगांव के सचिव की समस्या का निराकरण आज दिनांक तक नहीं हुआ है।
वही समीपग्राम बोडरपूरा के अनिल ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र पर सचिव की सील साइन के लिए पिछले 1 माह से ग्राम पंचायत के चक्कर लगा रहा हूँ सचिव नही होने से परेशान हो रहे है। वहीं डेढ़ माह से सचिव नहीं होने के कारण कचरे के ट्रैक्टर वाहन और कई व्यापारियों का पैसा भी रुक चुका है जिससे सभी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और ग्राम सेगांव का विकास भी नहीं हो रहा है।