बागली। बागली को जिला बनाने की मांग विगत लगभग 13 वर्षों से जारी है, आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से इसकी मांग तेज होती दिखाई दे रही है।बागली के थाना चौराहे पर लगातार 9 अगस्त से ही जिला बनाओ समिति के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन जारी है, प्रतिदिन अलग-अलग समाज के लोग धरना स्तर पर पहुंचकर अपना समर्थन दे रहे हैं। वहीं शुक्रवार के दिन भी बागली सहित आसपास के गांव से विश्वकर्मा समाज एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर बागली मे रैली निकालकर उक्त धरना प्रदर्शन का समर्थन किया और मंच से बागली को जिला बनाने की मांग विश्वकर्मा समाज के विपिन विश्वकर्मा एवं मुस्लिम समुदाय के सदर फिरोज़ खान ने बताया कि बागली को जिला बनाने की मांग को लेकर जो धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें विश्वकर्मा समाज एवं मुस्लिम समुदाय ने सम्मिलित हों कर समर्थन किया है।