बागलीं तहसील के ग्राम नयापुरा मे समस्त मातृशक्तियों के द्वारा गुरुवार को आचार्य संजय शर्मा के सानिध्य में श्रीराम मंदिर में श्रावण अधिक मास के पावन पुनीत पर्व पर मातृ शक्तियों द्वारा घर परिवार गांव एवं क्षेत्र की सुख-शांति की कामना को लेकर पार्थिव शिव पूजन का आयोजन किया गया है। इस दौरान पूरे गांव में शिव भक्ति का माहौल दिखाया गया सभी ने सामूहिक रूप से पूजन आयोजित किया।जिसमें गांव की समस्त मातृ शक्तियां सम्मिलित हुई। इस आयोजन के अंतर्गत शिवपूजन,अभिषेक एवं हवन के साथ पूर्णाहूति व विसर्जन का आयोजन किया गया। 6 जोड़ो द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई,उक्त धार्मिक कार्यक्रम में समस्त नागरिकगण, माता-बहने, नवयुवक सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।