BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 5:42 pm
BIG NEWS : जीरन पुलिस ने किया अंधे क़त्ल का पर्दाफाश, अवैध संबंधों को लेकर पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, बचने के लिये अपनया था ये तरीका, चंद घंटो में तीनो आऱोपी गिरफ्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

जीरन। दिनांक 04 अगस्त 2023 को थाना जीरन पर राजेश पिता रामलाल कीर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम उगरान थाना जीरन ने रिपोर्ट किया कि उसका बडा भाई गोपाल कीर रात से ही गायब होकर उसकी लाश घर के पास में दशरथ कीर के कुंए में हो सकती है क्योंकि कुंए के पास में ही उसकी चप्पल पडी है। उक्त सूचना की तस्दीक उपरांत घटना पर मर्ग क्मांक 22/2023 धारा 174  जाफौ का कायम किया जाकर प्रकऱण मे जांच की गई। मर्ग मे प्रथम दश्टया मामला संदिग्ध होने से मृतक का पीएम डाक्टर के पैनल से कराया जाकर जांच के दौरान एफएसएल पार्टी रतलाम से भी निरीक्षण कराया गया।  
जांच के दौरान मृतक के किसी से कोई रंजिश या बुराई जैसे तथ्य नही मिले। लेकिन धीरे-धीरे उसकी पत्नी कांताबाई के साथ में हलवाई गोरधन धनगर के साथ में काम करने की बात सामने आयी। डाक्टर द्वारा मृतक की पीएम रिपोर्ट में मृतक को गला घोंठकर उसको हत्या के अपराध से बचने के लिये आऱोपियो द्वारा कुंए मे फेंकने के तथ्य मिले। जिसकी मामले को गंभीरता से लेकर मामले मे हालात पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी को अवगत कराकर प्रकरण में मार्गदर्शन लिया गया। जिसमे उनके द्वारा मर्ग के सभी तथ्यो की समीक्षा कर मामले मे तत्काल प्रकऱण दर्ज कर आऱोपियो को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।  
एसपी तोलानी से मिले निर्देश औऱ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक फूलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन औऱ थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक  कन्हैया लाल दांगी के नेतृत्व में जीरन पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 22/2023 धारा 174 जाफौ में जांच उपरांत अपराध क्रमांक 263/2023 धारा 302, 201,120 बी 34 भादवी का कामय किया गया और मामले मे तत्परता से कार्यवाही कर उक्त अँधे हत्या कांड के आऱोपियो को पता लगाकर के उनको मात्र 12 घंटे में ही तीनो आऱोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। जिनको गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 
गिरफ्तार आरोपियो का विवरण- 
1- कांताबाई पति स्व गोपाल कीर उम्र 42 साल निवासी ग्राम उगरान थाना जीरन जिला नीमच। 
2- गोवर्धन पिता फकीरचंद धनगर जाति गायरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम खजुरी बडायला थाना नई आबादी मंदसौर जिला मंदसौर। 
3- कारूलाल पिता भेरूलाल विश्वकर्मा जाति सुतार उम्र 43 साल निवासी ग्राम अचेरा थाना नई आबादी मंदसौर जिला मंदसौर।       
उक्त सराहनीय कार्य में उनि फतेहसिंह आंजना, उनि चैनसिंह सौलंकी, उनि मोहनसिंह चौहान, सउनि गोपाल तनान, एएसआई गोविंद सिंह, प्रआर 302 जगदीश, प्रआर 306 श्याम नारायण पाण्डे, आर 508 सुरेश माली, आर 590 रविन्द्र पाटीदार, आर 427 ईश्वर प्रजापत, मआर 494 प्रियंका शक्तावत, मआर 360 निशा कुंवर, आर राहुल सोलंकी, आर 468 गिरधारी, सैनिक 127 बलवंतसिंह, सैनिक 129 तक्षराजसिंह थाना जीरन का सराहनीय व उल्लेखनीय योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE