BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 5:54 pm
BIG NEWS : मनासा विधानसभा की हर पंचायत में हुआ विकास, 4 हजार करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य- विधायक मारू, बासनिया और ब्रह्मपूरा में डोम निर्माण का लोकार्पण संपन्न, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत में विकास हुआ है। अभी तक 4 हजार करोड़ से अधिक विकास कार्य करा दिए है। गांव गांव 24 घण्टे नल से जल के लिए पेयजल पाइप लाइन डलना शुरू हो गई। सिंचाई के क्षेत्र में रामपुरा मनासा उध्वहन सिंचाई योजना का काम चल रहा है। भाजपा सरकार में सिंचाई, सड़क, कृषि सहित हर वर्ग में काम हो रहा है। यह बात विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने कही। वह शुक्रवार को रामपुरा मण्डल के ग्राम बासनिया और ब्रह्मपूरा में विधायक सामुदायिक भवन (डोम निर्माण)  का लोकार्पण करने पहुँचे थे।
बासनिया में सामुदायिक डोम लागत 13.35 लाख रूपये का लोकार्पण करने के साथ ही आदिवासी बस्ती बासनीय सीसी रोड लागत 5 लाख रूपये विधायक निधि का भूमिपूजन किया। इसी तरह ब्रह्मपूरा में भी 13.35 लाख की लागत से बने डोम निर्माण का लोकार्पण किया। विधायक मारू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्या को सुना और उपस्थित अधिकारियो को निराकरण के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर नरेन्द्र मालवीय, गोपाल गुर्जर, गोविन्द सोनी, चन्दन देवड़ा, उजवल पटवा, दीपक मरच्या, कैलाश गाठी, सत्तू डबकरा, सत्तू मंड़वारिया, राकेश दायमा, रवि पाटीदार, किशोर धनगर, हरीश पाटीदार, लोकेश पवार, संदीप दुलिया, अमरलाल बड़ोंलिया, घनश्याम पाटीदार, विनोद धनगर, राहुल भंडारी आदि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE