BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 6:26 pm
KHABAR : कलेक्‍टर दिनेश जैन व एसपी अमित तोलानी की विशेष उपस्थि‍ति में जिले के सम्‍पादगणों की त्रैमासिक बैठक सम्‍पन्‍न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन की अध्‍यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी की उपस्थिति में नीमच जिले से नियमित रूप से प्रकाशित समाचार पत्रों के सम्‍पादगणों की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सम्‍पन्‍न हुई।

बैठक में सम्‍पादगणों ने नीमच में पत्रकार कालोनी के लिए आवासीय भूखण्‍ड आवंटन की लंबित नस्‍ती का निराकरण करवाकर प्रस्‍ताव शासन को भिजवाने का सुझाव दिया। बैठक में सम्‍पादकगणों ने जिले से नियमित रूप से प्रकाशित हो रहे समाचार पत्रों को सभी विभागों में रोस्‍टर बनाकर बारी-बारी से स्‍थानीय स्‍तर पर प्रकाशित की जाने वाली विज्ञप्ति, टेण्‍डर, निविदा, विज्ञापन प्रकाशन के लिए प्रदान करने की व्‍यवस्‍था करने का सुझाव दिया। साथ ही अधिमान्‍यता समिति की बैठक समय पर करवाने एवं लंबित अधिमान्‍यता आवेदनों का निराकरण करने लिए भी शासन को पत्र लिखने का सुझाव दिया।

कलेक्‍टर ने बैठक में प्राप्‍त सुझावों पर कार्यवाही करने का विश्‍वास दिलाया। सम्‍पादकगणों ने प्रतिदिन के घटनाक्रम की नियमित प्रेस ब्रीफिंग के लिए एक समय निश्चित करने का सुझाव दिया। इस पर पुलिस अधीक्षक तोलानी ने कहा कि नियमित रूप से प्रतिदिन पुलिस प्रेसनोट जारी करने की व्‍यवस्‍था की जाएगी।

बैठक के प्रांरभ में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने रक्‍तदान महाअभियान में प्रेस एवं मीडिया जगत व्‍दारा किए गए सकारात्‍मक सहयोग के लिए सभी का आभार व्‍यक्‍त किया। अंत में जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय ने सभी का आभार व्‍यक्‍त किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE