BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 6:47 pm
BIG REPORT : मतदाताओं में व्यापक जागरूकता के लिए हर दिन स्वीप की गतिविधियां आयोजित करें- कलेक्टर, स्वीप गतिविधियों के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप की गतिविधियां लगातार की जा रही है। इसके अंतर्गत स्वीप गतिविधियां के माध्यम से और अधिक प्रचार प्रसार हो इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण सुशासन भवन सभागृह में महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण देते हुए कहा गया कि स्वीप की गतिविधियां लगातार चलनी चाहिए। इसके माध्यम से महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत बड़े इस तरफ भी विशेष तौर से ध्यान देने की आवश्यकता है। वर्तमान में अधिक से अधिक मतदाता जुड़े। उसके लिए फॉर्म 6 का प्रचार प्रसार हो। स्वीप गतिविधियों के लिए जो कैलेंडर तैयार किया गया है। कैलेंडर के माध्यम से साप्ताहिक गतिविधियां लगातार आयोजित करें। आगामी त्योहारों के दौरान भी स्वीप गतिविधियां आयोजित हो। हर केंद्र पर ईवीएम का प्रदर्शन हो। इसका भी विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। स्कूलों में मतदान के प्रति जागरूकता बड़े। इसके लिए प्रार्थना के समय स्कूली बच्चों को मतदान की जानकारी प्रदान की जाए। सप्ताह में एक बार स्कूल में चुनावी पाठशाला आयोजित की जाए। यह चुनावी पाठशाला गांव में भी आयोजित करें। मतदान के प्रति जागरूकता के लिए खिलाड़ियों को भी इसमें जोड़ा जाए। इसके लिए खेल गतिविधियां भी आयोजित करें। सोशल मीडिया पर भी इसका लगातार प्रचार प्रसार होना चाहिए। 
प्रशिक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, डीपीओ पीसी चौहान, जनपद सीईओ सहित महिला बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE