मंदसौर। अपर कलेक्टर विशाल सिंह चौहान द्वारा सुशासन भवन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि मै प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूँगा/करूंगी। मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा/सुलझाऊंगी। इस अवसर पर एसडीएम शाक्य, सभी जिला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।