BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 7:23 pm
BIG NEWS : किसी भी मृत मतदाता का नाम मतदाता सूची में ना रहे- जैन, आयोग के प्रेक्षक ने किया भरभडिया में मतदान केंद्र का निरीक्षण, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत विशेष अभियान दिवस में बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर, मतदाता सूची का सत्‍यापन करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी मृत मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल ना रहे। साथ ही एक अक्‍टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, फार्म 6 अनिवार्य रूप से भरवाये। प्रतिदिन प्राप्‍त फार्मो को पोर्टल पर ऑनलाईन अपलोड करें। यह निर्देश निर्वाचन आयोग के नीमच जिले के रोल प्रेक्षक एवं मप्र खाद्य आयोग के सदस्‍य सचिव शोभित जैन ने शुक्रवार को नीमच जिले के ग्राम भरभडिया में मतदान केंद्र क्रमांक 134 व 135 का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेते हुए दिए।
प्रेक्षक जैन ने बीएलओ से बीएलओ पंजी प्राप्‍त कर, उसका अवलोकन किया और निर्देश दिए कि मृतक मतदाताओं के नाम की सूची पंचायत सचिव से प्राप्‍त कर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की कार्यवाही की जाये। साथ ही स्‍कूल कॉलेज के प्राचार्य से नवीन संभावित मतदाताओं की सूची प्राप्‍त कर उनके नाम मतदाता सूची में जोडने के लिए फार्म 6 भरवाकर कार्यवाही की जाये। किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे नहीं। इसका विशेष ध्‍यान रखे।
प्रेक्षक शोभित जैन ने ग्रामीणों व ग्राम के मतदाताओं से चर्चा कर गांव में बीएलओ की उपस्थि‍ति, घर-घर सर्वे, मृत हुए लोगों के नाम, नये मतदाताओं के नाम, मतदाता सूची में जोडने के लिए भरे गये फार्म आदि की जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्‍टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, एसडीएम डॉ ममता खेडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव शाहू व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE