देवास। विधायक गायत्री राजे पंवार ने जिला अस्पताल परिसर में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों की महिला द्वारा संचालित आजीविका स्वाद संगम कैंटीन का शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर गीता अग्रवाल, नगर निगम सभापति रवि जैन, दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, सीएमएचओ विष्णुलता उईके, सिविल सर्जन एमपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, नगर-निगम, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से स्व सहायता समूहों की महिला द्वारा आजीविका स्वाद संगम कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। स्वाद संगम कैंटीन में न्यूनतम दर पर नास्ता और भोजन उपलब्ध रहेगा। जिला अस्पताल में ईलाज कराने वाले मरीजों के परिजनों के लिए रैन बसेरा भी न्यूनतम दर पर उपलब्ध है।