BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 7:51 pm
BIG NEWS : कलेक्टर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत सहित अन्‍य शासकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण, कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों पर हुई कार्यवाई, पढ़े खबर  

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बागली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत सहित अन्‍य शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्राम पंचायत सोबल्यापुरा, किशनगढ़, पोलाखाल और रतनपुर के ग्रामीणों से चर्चा की ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम बागली आनंद मालवीय, बागली जनपद सीईओ प्रभांशु सिंह, तहसीलदार उदयनगर पीहू कुरील, जनपद बागली के सहायक यंत्री विनोद नायर सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर गुप्ता ने बागली विकासखण्‍ड के ग्राम सोबल्‍यापुरा में स्‍कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्‍कूल में मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल अभियान के तहत टीवी नहीं लगाया गया है। स्‍कूल में लाईट एवं मोबाईल नेटवर्क की समस्‍या है। बीआरसी, प्रधानाचार्य को एफएलएम एवं दक्षता उन्न्‍यन के बारे में जानकारी नहीं देने पर शोकाज नोटिस जारी करनें के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम सोबल्‍यापुरा में स्‍कूल में जनसहयोग से टेबले प्राप्‍त हुई है। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने निरीक्षण के दौरान स्‍कूल में पढाई और बैठक व्‍यवस्‍था ठीक करने के निर्देश दिये।
कलेक्‍टर ग्राम सोबल्‍यापुरा में आंगनवाडी केन्‍द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि भवन में बारिश के दौरान पानी टपकता है। आंगनवाडी केन्‍द्र में चार कुपोषित बच्‍चों का पंजीयन है। आंगनवाडी केन्‍द्र में नाश्‍ता नहीं मिल रहा है और मध्‍यान भोजन भी देर से पहुंचता है। जिस पर कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सुपरवाईजर को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। एनआरसी में भेजे गये 03 बच्‍चों को जून-जुलाई से उनके खाते में पैसे नहीं मिले।
बागली विकासखण्‍ड के ग्राम पुंजापुरा में निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पुंजापुरा में यूरिया पर्याप्‍त नहीं मिल रहा है। जिस पर कलेक्‍टर गुप्‍ता संबंधित अधिकारी को समस्‍या के निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने पटवारी को निर्देश दिये सप्‍ताह में नियत दो दिन पंचायत भवन में अनिवार्य रूप से बैठे। ग्राम पोलखाल में पंचायत भवन का कार्य धीमी गति से होने पर सचिव पोलखाल संतोष कन्नोजे का दो माह का वेतन काटने एवं कार्यशैली में सुधार लाने के लिए कहा गया।
कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्राम लेपरियापुरा में जाने का रास्‍ता ठीक नहीं होने पर रास्‍ता ठीक करने के निर्देश दिये। लेपरियापुरा एवं बयड़ीपुरा के मार्ग का अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। ग्राम में पीने के पानी की समस्‍या होने पर पीईएचई विभाग को पीने के पानी की व्‍यवस्‍था के निर्देश दिये। ग्राम में बिजली की समस्‍या होने पर एमपीईबी विभाग को बिजली की समस्‍या के समाधान के निर्देश दिये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE