BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 8:20 pm
BIG NEWS : न्यायालय ने सुनाया बड़ा फैसला, दहेज के लिये हत्या करने वाले आरोपियों को आजीवन कारावास, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। माननीय न्यायालय चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्या‍याधीश जिला शाजापुर म.प्र. द्वारा आरोपीगण 1- परवेज खां पिता सरवर खां  2- मुन्नी बाई उर्फ सलमा बी पति सरवर मोहम्मद निवासीगण गरीब कॉलोनी बैरछा मण्डी जिला शाजापुर को धारा 302/34 भादवि में आजीवन कारावास और 5000-5000/- रू के अर्थदण्ड, धारा 201 भादवि में 5-5 वर्ष के कठोर कारावास और 1000-1000/- रू के अर्थदण्ड  एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 में 2 वर्ष का कारावास एवं 1000-1000/- रू अर्थदण्ड से तथा आरोपी 3- शबनम ऊर्फ नगमा पिता सरवर मोहम्मत निवासी गरीब कॉलोनी बैरछा मण्डी जिला शाजापुर को धारा 302/34 भादवि में आजीवन कारावास और 5000 रू के अर्थदण्ड एवं धारा 201 भादवि में 5 वर्ष के कठोर कारावास और 1000 रू के अर्थदण्ड‍ से दण्डित किया गया ।
अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी रमेश सोलंकी जिला शाजापुर ने बताया कि, दिनांक २५-१२-२०२० की रात को दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता सुल्ताना बी के साथ उसके पति परवेज, ननद नगमा व सास मुन्नी बाई द्वारा डन्डे‍, टाईल्स  से मारपीट कर शरीर व सिर में चोटे पहॅुचाई जिससे उसकी घटना स्‍थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस थाना बैरछा द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई जिसमें पीएम रिपोर्ट व जांच में साक्षीगण के लिये कथनों के आधार पर प्रथम सूचना रिपेार्ट आरोपीगण के विरूद्ध दर्ज कर संपूर्ण अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 
प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी उपसंचालक (अभियोजन) प्रेमलता सोलंकी शाजापुर एवं रमेश सोलंकी, अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपीगण को दण्डित किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE