देवास। विधायक गायत्री राजे पवार ने जिला अस्पताल परिसर में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों की महिला द्वारा संचालित आजीविका स्वाद संगम कैंटीन का शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर गीता अग्रवाल,सभापति रवि जैन, दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी, डीपीएम शीला शुक्ला, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, निगमायुक्त रजनीश कसेरा, सीएमएचओ विष्णुलता उईके, सिविल सर्जन एमपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, नगर-निगम, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से स्व सहायता समूहों की महिला द्वारा आजीविका स्वाद संगम कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। स्वाद संगम कैंटीन में न्यूनतम दर पर नास्ता और भोजन उपलब्ध रहेगा।जिला अस्पताल में ईलाज कराने वाले मरीजों के परिजनों के लिए रैन बसेरा भी न्यूनतम दर पर उपलब्ध है।विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा बताया गया की लगातार हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बहनों के हित में कार्य किया जा रहे हैं मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की थी की आजीविका मिशन के तहत कैंटीन का संचालन का कार्य हमारी आजीविका मिशन की बहनों को सौपा जाए। उसी के तहत बहनों को अपने घर से निकालकर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।