देवास। जिले में अवैध पौध संरक्षण औषधी निर्माण एवं भंडारण पर सुरभी एग्रो केमिकल्स इन्दौर के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। उप संचालक कृषि आर.पी. कनेरिया ने बताया कि किसानों को उच्च गुणवत्ता एवं मानक स्तर की कृषि सामग्री मिल सके। जिसके चलते कलेक्टर महोदय के निर्देशन पर जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल द्वारा सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अवैध व्यापार/भंडारण अमानक स्तर की कृषि आदान सामग्री का क्रय विक्रय करते पाये जाने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।उप संचालक कृषि आर.पी. कनेरिया ने बताया कि जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल ने सारोल रोड ग्राम सन्नोड में संचालित सुरभी एग्रो केमिकल्स का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बिना अनुज्ञप्ति के कीटनाशक दवा बनाना पाया गया।मोके से अनेकों प्रकार के केमिकल ओर केमिकल के भरे ड्रम 10 नग, खाली ड्रम 20 नग, पैकिग मशीन, सीलीग मशीन,कंपनी के लेबल, इत्यादि सामग्री गोदाम में अवैध भंडारण एवं विनिर्माण पाये जाने पर मौका पंचनामा बनाकर कंपनी सिल की गई है वही कीटनाशक अधिनियम 1968 के तहत कंपनी के मालिक गीतांजली साली निवासी 358 अशोक नगर इन्दौर एवं सुपरवाईजर सतीश कनिक निवासी 520 बृजेश्वरी इन्दौर के विरूद्ध थाना बरोठा में सूचना देकर एफआईआर दर्ज की गई है।