BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2023, 11:08 am
KHABAR : शहडोल में 23 अगस्त को स्कूटी वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री चौहान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रदान करेंगे स्कूटी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी सप्ताह राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रहे लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम, लाड़ली बहना सम्मेलन और जनदर्शन के संबंध में कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।

 मुख्यमंत्री चौहान 21 अगस्त को भोपाल में शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। इसी दिन शिवपुरी जिले के पिछोर में महिला सम्मेलन होगा। साथ ही दतिया जिले में दतिया एयरपोर्ट के विस्तार के भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री चौहान 22 अगस्त को दतिया जिले के सेवढ़ा में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और शिवपुरी जिले के पोहरी में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहाको सामग्री का वितरण किया जाएगा। भोपाल में 22 अगस्त की शाम मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री चौहान 23 अगस्त को शहडोल जिले में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसी दिन दमोह में महिला सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री चौहान 24 अगस्त को छिंदवाड़ा में हनुमान लोक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही रोजगार दिवस एवं महिला सम्मेलन का कार्यक्रम भी रहेगा। मुख्यमंत्री चौहान इसी दिन बैतूल जिले में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत सामग्री वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान 25 अगस्त को जबलपुर में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं सुराज कॉलोनी का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने आज समत्व भवन से वीसी द्वारा संबंधित जिलों के कलेक्टर्स से इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर निर्देश दिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE