मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव द्वारा बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए नियुक्त किये विकासखंड स्तरीय नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण 23 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजे उद्यानिकी महाविद्यालय मंदसौर के सभागार में आयोजित किया गया है।