शिवपुरी। संभाग आयुक्त दीपक सिंह और आईजी डी श्रीनिवास वर्मा शिवपुरी भ्रमण पर आए। शिवपुरी जिले के पोहरी और पिछोर में मुख्यमंत्री भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल छत्रसाल स्टेडियम का निरीक्षण किया।
इसके बाद संभागायुक्त और आईजी ने पोहरी का निरीक्षण किया। पोहरी में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए हैं। भ्रमण के दौरान कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया, एडीएम विवेक रघुवंशी और एसडीएम पिछोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।