खरगोन। जिला शिक्षा परिसर खरगोन में नवीन व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शनी स्किल एक्सपो का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विद्यालयों से चयनित छात्र छात्राओं के द्वारा जिला स्तरीय प्रदर्शनी में चार्ट्स, मॉडल, वर्किंग मॉडल, नाटिका आदि के माध्यम से अपने कौशल को प्रदर्शित किया। जिसका बहुत उत्साह बच्चों में दिखाई दिया मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय उमावि करही पाडल्या या द्वितीय स्थान पर सीएम राईस सेगाव तृतीय स्थान पर सीएम राईस बिस्टान।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शासकीय कन्या उमावि क्रमांक 1 खरगोन द्वितीय स्थान पर शासकीय कन्या उमावि भीकनगांव तृतीय स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि भगवानपुरा। नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सीएम राइस बड़वाह द्वितीय स्थान पर शासकीय उमावि सिनगुन।